भरतपुर : बंदूक तानकर दी बच्चों को मारने की धमकी, डराकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

By: Ankur Thu, 18 Mar 2021 12:55:50

भरतपुर : बंदूक तानकर दी बच्चों को मारने की धमकी, डराकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

भरतपुर के चिकसाना के मोलोनी समस्तपुर गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया जहां विवाहिता को बच्चों को मारने का डर दिखाया और आरोपी दुष्कर्म करके भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ ही उसके बयान भी लिए हैं। थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि मुल्जिम की तलाश की जा रही है। इस मामले की जांच सीओ सिटी सतीश वर्मा कर रहे हैं।

पीडि़ता अलवर में राजगढ़ के लालका की रहने वाली है। वह यहां पिछले 3 साल से परिवार के साथ खेतों में मजदूरी करती है। चिकसाना थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीडि़ता का कहना है कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह खेतों पर फसल की रखवाली कर रही थी। तभी एक युवक वहां आया। उसने खुद को बछामदी का रहने वाला बॉक्सर बताया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने एक छोटी बंदूक निकालकर मेरे ऊपर तान दी और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने दोनों बच्चों को जान से मारने धमकी दी। इससे वह डर गई। वह युवक दुष्कर्म करके भाग गया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com